Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeछत्तीसगढहोली के दिन दर्दनाक कार हादसा: भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की...

होली के दिन दर्दनाक कार हादसा: भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल – durg-bhilai News


होली के दिन दुर्ग जिले में एक बड़ा कार हादसा हुआ। इस हादसे का शिकार भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक की दर्दनाक मौत हो गई। कार में तीन युवक भी सवार था। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उनका इलज चल रहा है।

.

जानकारी के मुताबिक स्वीटी कौशिक की 22 वर्षीय बेटी ऋचा कौशिक 14 मार्च की दोपहर 3 बजे होली के दिन अपन दोस्तों के साथ दुर्ग अंजोरा की तरफ खाना के लिए जा रही थी। सभी लोग स्कोडा कार CG 07 CP 7214 से अंजोरा पहुंचे। उन्होंने वहां खाना खाया।

कार के उड़े परखच्चे

खाना खाकर लौटते समय कार चालक इतनी तेज रफ्तार में कार चला रहा था कि अंजोरा ढाबा के पास अचानक उसका कार से संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे गिरी। दुर्घटना इतनी तेज थी कार टोटल लॉस कंडीशन में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि चालक और उसके साथियों ने शराब भी थी। कार के पास से शराब की बोतल भी मिली है।

दुर्घटना में चारों कार सवारों को गंभीर चोट आई। इसमें सवार ऋचा कौशिक को काफी अधिक चोट आई। इससे उसे रायपुर सीधे रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन अन्य युवकों का इलाज आरोग्यम हॉस्पिटल दुर्ग में चल रहा है। तीनों के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट आई है।

ऋचा कौशिक की सड़क दुर्घटना में मौत

ऋचा कौशिक की सड़क दुर्घटना में मौत

कोमा में चली गई थी ऋचा कौशिक

ऋचा कौशिक को उपचार के लिए रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर ले जाया गया, सिर पर आई गंभीर चोट की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान ही उनका ब्रेन काम करना बंद कर दिया और वो कोमा में चली गई थीं। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

कार के अंदर से सामान निकालता घायल

कार के अंदर से सामान निकालता घायल

ये लड़के हुए घायल

इस दुर्घटना में क्राइम एएसआई गुप्तेश्वर यादव के बेटे मयंक यादव निवासी कोहका, आयुष यादव पिता परमेश्वर यादव (25 साल) निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड और हर्ष यादव (24 साल) निवासी कोहका भिलाई घायल हुए हैं। सभी का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे बड़े नेता

सड़क दुर्घटना में ऋचा कौशिक की आकस्मिक मौत के बाद भाजपा वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया। दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिंन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पार्षद विनोद सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, अरविंदर सिंह खुराना, शारदा गुप्ता, महेश वर्मा, पीयूष मिश्रा, गीता विश्वकर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रेमलाल साहू, राम उपकार तिवारी, डॉक्टर दीप चटर्जी, अमित मिश्रा, रितेश ठाकुर, त्रिलोचन सिंह, राजेंद्र सिंह अरोरा, पार्षद वीणा चंद्राकर, श्रीमती रश्मि सिंह, शंकर लाल देवांगन, सुमन शील, राजीव चौबे, उर्मिला उपाध्याय ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular