मनीषा ने मां से हुए विवाद के बाद गुस्से में अपने कमरे में चली गई और फांसी के फंदे से लटक गई।
झारखंड के गुमला जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भरनो थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय मैट्रिक की छात्रा ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका होली नहीं खेलने की बात पर अपनी मां के साथ विवाद हुआ और इसके बाद छात्रा ने अपनी जान दे दी।
.
मृतका की पहचान अम्लीया कल्याणपुर ऊपर टोला निवासी विजय भूषण सिंह की बेटी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। वह भरनो गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ती थी।
परिजनों के अनुसार, मनीषा दोस्तों के साथ रविवार को रंग गुलाल खेल रही थी। इस पर उसकी मां ने कहा कि अब होली बीत चुकी है, सब बंद करो। इसी बात पर विवाद बढ़ा था। मनीषा ने मां से हुए विवाद के बाद गुस्से में अपने कमरे में चली गई।
घटना के वक्त परिजन अपने-अपने कमरे में थे
कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। घटना के समय घर के परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरे में थे। कुछ देर के बाद उसकी मां ने देखा कि मनीषा फंदे से लटकी हुई है इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मनीषा ने इस बार मैट्रिक की परीक्षा दी थी और सोमवार को आज प्रैक्टिकल परीक्षा होनी थी।
मनीषा थोड़ी जिद्दी स्वभाव की थी: चाचा
मृतका के चाचा महावीर सिंह ने बताया कि मनीषा के पिता ओडिशा में शराब फैक्ट्री में काम करते हैं। मनीषा थोड़ी जिद्दी स्वभाव की थी। उसने इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी और सोमवार को प्रैक्टिकल होना था। इधर, सूचना मिलते ही भरनो थाना के एसआई मंटू चौधरी मौके पर पहुंचे।

भरनो थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। -मंटू चौधरी, एसआई, भरनो थाना
——————————————
ये भी खबर पढ़िए
शादी से 9 दिन पहले युवती फंदे से लटकी, मौत:मंगेतर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, डेढ़ साल से चल रहा था अफेयर

केश्वरिया कुमारी की 6 मार्च को शादी होने वाली थी।
रामगढ़ में एक युवती ने शादी से 9 दिन पहले आम के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा बना सुसाइड कर लिया। घटना भदानीनगर ओपी क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव अमझरिया की है। वो लव मैरिज करने वाली थी पर इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसके प्रेमी सह मंगेतर पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
इधर, पुलिस ने मंगेतर तिरला निवासी सन्नू बेदिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका की पहचान अमझरिया गांव की केश्वरिया कुमारी (20) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि उसकी 6 मार्च को शादी होने वाली थी। घर में तैयारी चल रही थी। पढ़िए पूरी खबर…