यातायात पुलिस ने नियमों के पालन की अपील की है।
होली और रंगपंचमी के अवसर पर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की है। पुलिस ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे सुरक्षित और अनुशासित तरीके से वाहन चलाएं ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
.
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमों का पालन करें। यदि किसी को किसी भी प्रकार की असुविधा होती है, तो वे यातायात पुलिस से दूरभाष नंबर 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, वॉट्सऐप नंबर 7587602055 पर भी जानकारी दी जा सकती है।
यातायात पुलिस की एडवाइजरी
- निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, स्टंटबाजी और रेसिंग से बचें।
- शराब पीकर वाहन न चलाएं, इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
- दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बिठाएं, यह नियमों के विरुद्ध और खतरनाक है।