Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeबिजनेस₹78 हजार के रिकॉर्ड स्तर पर सोना: इस साल ₹14,616 महंगा...

₹78 हजार के रिकॉर्ड स्तर पर सोना: इस साल ₹14,616 महंगा हुआ, चांदी भी ₹4,884 बढ़कर ₹97,167 प्रति किलो पर पहुंची


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (21 October); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोना और चांदी आज यानी 21 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 558 रुपए बढ़कर 77,968 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले इसके दाम 77,410 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में 4,884 रुपए की तेजी रही और यह 97,167 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। इससे एक दिन पहले चांदी 92,283 रुपए पर थी। इससे पहले चांदी ने 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो का हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,790 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,640 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 79,640 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,640 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,690 रुपए है।

साल के आखिर तक 79 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार जियोपॉलिटिकल टेंशन और फस्टिव सीजन शुरू होने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 79 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

—————————————————————

कारोबार से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ऊपरी स्तर से 500 अंक से ज्यादा फिसला सेंसेक्स:ये 81,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा

शेयर बाजार में आज यानी 21 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स करीब 50 अंक की गिरावट साथ 81,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 24,800 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले आज सेंसेक्स 546 अंक की बढ़त के साथ 81,770 के स्तर पर ओपन हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular