रायबरेली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
10वीं में रिया यादव ने जिला टॉप किया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया। रायबरेली के मुराई बाग कस्बे स्थित न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
हाईस्कूल में रिया यादव ने 95.83% अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। शिवांशी ने 95.5% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। गंगोत्री मिश्रा ने 94.66% और संध्या शर्मा ने 94.5% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों में अंशिका गुप्ता ने 93.1%, ज्वायदीप और तेजल ने 92.5%, अनमोल ने 92.16%, यशी ने 91.5%, अंशिका पाल और अमन कुमार ने 91.16% अंक प्राप्त किए। सभी छात्रों ने अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है।