राँची में 10 राशन डीलरों को मिली नई 4G e-PoS मशीनें, पारदर्शिता और सुगमता से मिलेगा राशन

editor
2 Min Read

राँची जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शुक्रवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 10 राशन डीलरों को नई 4G e-PoS मशीनें सौंपीं। इन मशीनों के उपयोग से अब लाभुकों को मिलने वाला राशन और अधिक सही, समय पर और बिना किसी प्रकार की गड़बड़ी के उपलब्ध कराया जा सकेगा।

कार्यक्रम में जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी, कर्मी और विभिन्न राशन दुकानों के डीलर उपस्थित थे।उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जिला प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि हर लाभुक को उसका हक—अनाज—पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ मिले। उन्होंने कहा कि यह तकनीकी व्यवस्था राशन वितरण प्रणाली को और मजबूत करेगी।

नई 4G e-PoS मशीनों की खासियतआधार आधारित प्रमाणीकरणरियल-टाइम ट्रांजैक्शन रिकॉर्डस्टॉक की डिजिटल मॉनिटरिंगफर्जीवाड़ा और अनाज की चोरी पर लगभग पूर्ण रोक

उपायुक्त ने बताया कि नई मशीनों के आने से डीलरों के काम में भी आसानी होगी और शिकायतों में कमी आएगी। प्रशासन जल्द ही अन्य डीलरों को भी चरणबद्ध तरीके से e-PoS मशीनें उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी रखेगा।इस पहल को जिले में पारदर्शी राशन वितरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment