जन सुराज पार्टी 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में ‘बिहार बदलाव रैली’ का आयोजन करने जा रही है। इसे ऐतिहासिक और जनसैलाब से भरा बनाने के लिए पार्टी की ओर से तैयारियां ज़ोरों पर हैं। रैली की सफलता को लेकर मधेपुरा पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति,
.
बैठक में बनी रणनीति, संगठन विस्तार पर चर्चा
बैठक के दौरान रैली को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में रैली की तैयारी और लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी ली।
हर पंचायत से 100 लोगों को लाने का टारगेट
प्रेस वार्ता में जन सुराज पार्टी के मधेपुरा जिलाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया कि रैली को अभूतपूर्व बनाने के लिए पार्टी हर स्तर पर मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर पंचायत से कम से कम 100 लोग रैली में शामिल हों। हमें उम्मीद है कि लाखों की भीड़ गांधी मैदान में उमड़ेगी और मधेपुरा की भागीदारी सबसे अधिक होगी।”
‘यह रैली हर पीड़ित की आवाज बनेगी’
दीप नारायण यादव ने रैली की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि यह रैली उन छात्रों, युवाओं और नागरिकों की आवाज बनेगी, जो बेहतर शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राज्य से पलायन करने को मजबूर हैं। “यह सिर्फ रैली नहीं, बल्कि बिहार के बदलाव की शुरुआत है,” उन्होंने कहा।
सभी नेताओं ने लिया संकल्प, रैली को बनाएंगे ऐतिहासिक
बैठक में शामिल सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, अनुमंडल महिला अध्यक्ष खुशबू कुमारी, वंदना झा, जिला संयोजक आफताब आलम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद राम, आलोक झा, संगठन अध्यक्ष सुनील सुमन, महासचिव चितरंजन सिंह, प्रखंड महिला अध्यक्ष रेणु देवी, संजू देवी, संगठन युवा अध्यक्ष रवि रंजन समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।