बिधूना3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक छात्रा ने 12वीं का रिजल्ट आने से एक दिन पहले आत्महत्या कर ली। बिधूना तहसील के अछल्दा थाना क्षेत्र के वंशी गांव में यह घटना हुई।
श्री दयाराम इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका पोरवाल ने गुरुवार की शाम अपने घर में यह कदम उठाया। 17 वर्षीय अंशिका ने अपने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगा लिया। उनकी मां मंजू देवी ने जब यह देखा तो तुरंत शोर मचाया।

परिजनों से मामले की जानकारी लेती पुलिस।
परिवार के लोग अंशिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंशिका के पिता का नाम गोपाल पोरवाल है।
अंशिका ने जिस कॉलेज से परीक्षा दी थी, वहीं पर पढ़ाई भी करती थीं। अगले दिन उनके 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा होनी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल पहुंचे परिजन और रिश्तेदार।