Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेश12वीं बोर्ड, अनुष्का सिंह 96.80% के साथ जिला टॉपर: कौशाम्बी में...

12वीं बोर्ड, अनुष्का सिंह 96.80% के साथ जिला टॉपर: कौशाम्बी में लड़कों का दबदबा, टॉप-10 में 6 छात्र और 4 छात्राएं, देखें रिजल्ट – Kaushambi News


पंकज केसरवानी | कौशांबी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला टॉपर अनुष्का सिंह।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। कौशाम्बी जिले में 84 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 20,942 छात्रों ने हिस्सा लिया। जिले का कुल परिणाम 68.91% रहा।

धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार की छात्रा अनुष्का सिंह ने 96.80% अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी कॉलेज की हमसीर बानो 92.40% के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। जेएलएन इंटर कॉलेज सरसवां के अशोक कुमार ने 92% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

टॉप-10 में अन्य छात्रों में गौरव कांत मिश्रा (91.80%), एमओ साहिल (91.60%), निशांत त्रिपाठी (90%), शुभम साहू (89.20%), अनुप्रिया पाल (88.80%), यूएस इंटर कॉलेज सिराथू की रानी देवी (88.20%) और यश जायसवाल (88%) शामिल हैं।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय प्रशासन ने टॉपर छात्रों का स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि टॉप-10 में से 8 छात्र धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार से हैं।

जिले के टॉपर्स की लिस्ट-

  1. अनुष्का सिंह – 96.80% – धर्मा देवी इंटर कॉलेज, केन कनवार
  2. हमसीर बानो – 92.40% – धर्मा देवी इंटर कॉलेज, केन कनवार
  3. अशोक कुमार – 92% – जेएलएन इंटर कॉलेज, सरसवां
  4. गौरव कांत मिश्रा – 91.80% – धर्मा देवी इंटर कॉलेज, केन कनवार
  5. एमओ साहिल – 91.60% – धर्मा देवी इंटर कॉलेज, केन कनवार
  6. निशांत त्रिपाठी – 90% – धर्मा देवी इंटर कॉलेज, केन कनवार
  7. शुभम साहू – 89.20% – धर्मा देवी इंटर कॉलेज, केन कनवार
  8. अनुप्रिया पाल – 88.80% – धर्मा देवी इंटर कॉलेज, केन कनवार
  9. रानी देवी – 88.20% – यूएस इंटर कॉलेज, सिराथू
  10. यश जायसवाल – 88% – धर्मा देवी इंटर कॉलेज, केन कनवार



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular