धनबाद | 15 दिसंबर 2025:धनबाद मंडल में निरंतर चल रहे टिकट जांच अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट चेकिंग कर्मियों को सम्मानित किया गया। सोमवार को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल ने नवंबर 2025 के दौरान सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मंडल के शीर्ष 12 टिकट चेकिंग कर्मियों को “उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र” प्रदान किया।
इस अवसर पर श्री इकबाल ने कहा कि टिकट चेकिंग कर्मी रेलवे की फ्रंटलाइन टीम का अहम हिस्सा हैं और उनके सतत प्रयासों से न केवल राजस्व में वृद्धि हो रही है, बल्कि रेलवे में अनुशासन भी मजबूत हो रहा है। उन्होंने सभी कर्मियों को इसी तरह समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग), धनबाद एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (टिकट चेकिंग) भी उपस्थित रहे। रेलवे प्रशासन ने भविष्य में भी बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करने का भरोसा दिलाया।


















