- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; 20 May Rainfall Heatwave Alert | Rajasthan Delhi MP UP Maharashtra
नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश में प्री-मानसून एक्टिविटीज बढ़ गई है। जिसके चलते अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के तटीय राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम तेजी से बदला है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 23 राज्यों में हल्की से तेज बारिश, बिजली गिरने और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि असम, मेघालय, सिक्किम, झारखंड, बिहार, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश समेत 13 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दक्षिण राज्य कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। साथ ही पूरे कोस्टल कर्नाटक में तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। यहां पिछले 2 दिन से हो रही बारिश के कारण कई शहरों में जलभराव के हालात बने हुए हैं।
इसके उलट राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में आज हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में धूल भरी आंधियां चल सकती हैं। राज्य के चूरू और पिलानी में सोमवार को पारा 46 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया।
इधर, मध्य प्रदेश का खजुराहो में भी पारा 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश का बांदा 46.6 डिग्री के साथ देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। बिजली गिरने से महाराष्ट्र में 2 और झारखंड में 5 मौतें हुईं।

आगे बढ़ा दक्षिण पश्चिम मानसून
मौसम विभाग ने 19 मई के ईवनिंग बुलेटिन में बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन, दक्षिण, मध्य बंगाल और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसके कारण अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में भारी बारिश होने की संभावना है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और बिजली के साथ कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

बेंगलुरु: 24 घंटे के अंदर 10 सेमी बारिश के बाद कई इलाके पानी में डूब गए, यहां NDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

बीकानेर: तापमान बढ़ने के बीच चिड़ियाघर में एक चिंकारा खुद को धूप से बचाने के लिए छाया में खड़ा दिखाई दिया।

दिल्ली: राजधानी में सोमवार को पारा 40 डिग्री रहा, गर्मी से बचने के लिए एक व्यक्ति छाया में आराम करता दिखाई दिया।

चमोली: हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से पहले पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते पुलिसकर्मी, यहां अभी 2 से 3 फुट बर्फ जमी है।

प्रयागराज: भीषण गर्मी के चलते गंगा नदी सूख गई है। घाटों से काफी दूर तक रेत नजर आने लगी है।
अगले 2 दिन मौसम का हाल
21 मईः कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, बिहार, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव की चेतावनी है।
22 मई: महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। असम, मेघालय, सिक्किम, झारखंड, बिहार, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश समेत 23 राज्यों में बारिश होगी। राजस्थान में हीटवेट और धूल भरी आंधी चल सकती है।
