नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड में अप्रैल में भी हीटवेव का अनुमान लगाया गया है।
मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत 14 राज्यों में बारिश और आंधी का अनुमान जताया है। मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका जताई है। इसके अलावा IMD ने इस साल भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है।
विभाग ने इस साल अप्रैल से जून के बीच देश के कई हिस्सों का तापमान सामान्य से ज्यादा तापमान रहने के संकेत दिए हैं। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने की उम्मीद है।
IMD ने सोमवार को आशंका जताई कि राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक और तमिलनाडु में अप्रैल-जून में हीटवेव के दिन बढ़ सकते हैं।
विभाग ने गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक में अप्रैल में भी हीटवेव का अनुमान लगाया गया है।

IMD ने इस साल के लिए अल नीनो स्थिति खारिज की विभाग ने इस साल आने वाले मानसून के लिए अल नीनो स्थिति को खारिज किया है। अल नीनो एक जलवायु पैटर्न है जिसमें भूमध्य रेखा पर प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है। इससे दुनिया भर में मौसम के पैटर्न में बदलाव आता है।
IMD के आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च तक पूरे देश में 20.1 mm बारिश हुई है। यह 1901 के बाद से 27वीं सबसे कम और 2001 के बाद से 10वीं सबसे कम बारिश का रिकॉर्ड है।
राज्यों में मौसम का हाल…
राजस्थान में दो दिन तेज बारिश की संभावना: जयपुर समेत 11 जिलों के लिए अलर्ट, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आया

राजस्थान में उत्तरी हवा के असर से सुबह-शाम की ठंडक बरकरार है। कल (रविवार) राज्य के तीन शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। प्रदेश में 2 से 4 अप्रैल के बीच बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 2 अप्रैल को 7 जिलों और 3 अप्रैल को 11 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
अप्रैल में ओले-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम, आंधी भी चलेगी: MP के 40 जिलों में कल से 3 दिन असर; रतलाम-मंदसौर में आज बादल छाएंगे

अप्रैल के शुरुआती 3 दिनों में मध्यप्रदेश में ओले-बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में असर देखने को मिलेगा। इससे पहले सोमवार को रतलाम, मंदसौर, अलीराजपुर और बड़वानी में हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 2 अप्रैल से बन रहा आंधी-बारिश का सिस्टम:बादल छाए रहेंगे, अंधड़ के साथ पड़ेंगी बौछारें

छत्तीसगढ़ में अप्रैल के शुरुआती दिनों में फिर मौसम बदलने वाला है। 2 अप्रैल के बाद बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस वजह से कुछ क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु तक ट्रफ (द्रोणिका) महाराष्ट्र और कर्नाटक तक सक्रिय है। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा में 4 अप्रैल तक खुश्क रहेगा मौसम:तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा; सिरसा सबसे गर्म रहा

हरियाणा में शनिवार व रविवार को परिवर्तनशील मौसम रहने के बाद अब साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल छाए रहने के साथ हवाएं चलने का पूर्वानुमान भी है। हरियाणा में शनिवार के मुकाबले रविवार का दिन गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब में 3 दिन में 7 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; बांधों में कम जलस्तर से पानी संकट का खतरा

पंजाब में अधिकतम तापमान औसतन 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान गुरदासपुर में 33.5°C दर्ज किया गया, जो राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन का अधिकतम तापमान आने वाली 2 अप्रैल तक 5 से 7 डिग्री तक बढ़ जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
