Sunday, June 1, 2025
Sunday, June 1, 2025
Homeझारखंड14 साल के किशोर की मौत से आक्रोशित हुए लोग: धनबाद...

14 साल के किशोर की मौत से आक्रोशित हुए लोग: धनबाद में इलाज के दौरान गई जान, ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा – Giridih News



ग्रामीणों ने आरोपी की पेड़ से बांधकर पिटाई की।

झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा गांव में एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक धोनी रजवार की मौत शनिवार सुबह धनबाद में इलाज के दौरान हुई।

.

गुरुवार रात 32 वर्षीय मिथिलेश तिवारी ने किसी विवाद को लेकर धोनी के साथ मारपीट की थी। परिजन दो दिन तक इलाज के लिए पैसे जुटाते रहे। मृतक अपनी मां का इकलौता पुत्र था। उसके पिता लखन रजवार की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। धोनी की मां दूसरों के घरों में काम करके परिवार का गुजारा करती हैं।

आरोपी मिथिलेश को ऑटो से भागते समय पकड़ लिया

मौत की खबर सुनते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपी मिथिलेश को ऑटो से भागते समय पकड़ लिया। उसकी पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। सूचना मिलने पर मधुबन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डुमरी एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ और जेकेएलएम के जिला अध्यक्ष भी वहां आए।

अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को थाना और प्रखंड प्रशासन की ओर से 20,000 रुपए की सहायता राशि दी है। स्थानीय लोगों ने भी मदद का आश्वासन दिया है। गांव में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आरोपी मिथिलेश के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही

इधर, डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कठवारा निवासी धोनी रजवार की पिटाई इसी गांव के मिथिलेश तिवारी नामक व्यक्ति ने की थी। घायल धोनी की मौत होने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी मिथिलेश को पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी मिथिलेश के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। रही बात घटना की रात पीरटांड़ थाना को सूचना देने की तो छानबीन में यह बात सामने आयी है कि घटना को लेकर लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। वैसे पूरे मामले की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular