Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeमध्य प्रदेश15वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश उपविजेता: पहली...

15वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश उपविजेता: पहली बार फाइनल में जगह बनाई; पंजाब से 1-4 के अंतर से हार – Bhopal News



15वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2025 डिवीजन-ए में मध्यप्रदेश की पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार फाइनल में जगह बनाई और उपविजेता बनी। प्रतियोगिता का आयोजन 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक झांसी (उत्तर प्रदेश) में किया गया थ

.

आज खेले गए फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश और पंजाब की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई, जिसमें मध्यप्रदेश को पंजाब से 1-4 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मध्यप्रदेश की ओर से इकलौता गोल 28वें मिनट में प्रताप लाकरा ने पेनाल्टी कॉर्नर से किया। पंजाब की ओर से जुगराज सिंह (दो गोल), जसकरण सिंह और गुरिंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने टीम के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों ने पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है और भविष्य में यह अनुभव उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। खेल संचालक राकेश गुप्ता ने भी मध्यप्रदेश हॉकी टीम की सराहना की और कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यह अनुभव भविष्य में टीम के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।

यह हैं मध्य प्रदेश के खिलाड़ी

  • श्रेयश धुपे
  • सद्दाम अहमद
  • लव कुमार कनौजिया
  • सुंदरम सिंह रजावत
  • अली अहमद
  • युसुफ अफ्फान
  • गौरव भगतानी
  • प्रमोद
  • अक्षय दुबे
  • मोहित कर्मा
  • अंकित पाल
  • अर्जुन शर्मा
  • मो. जैद
  • नियाज रहीम
  • प्रताप लकरा
  • वैभव कुशलानी
  • संजय
  • मो. जमीर

मध्यप्रदेश टीम का अब तक का प्रदर्शन:

  • 8 अप्रैल: मध्यप्रदेश बनाम ओडिशा – 3-2 (मध्यप्रदेश विजेता)
  • 10 अप्रैल: मध्यप्रदेश बनाम पंजाब – 3-2 (मध्यप्रदेश विजेता)
  • 12 अप्रैल: क्वार्टर फाइनल – मध्यप्रदेश बनाम पंजाब – 4-2 (मध्यप्रदेश विजेता)
  • 13 अप्रैल: सेमीफाइनल – मध्यप्रदेश बनाम मणिपुर – 5-3 (मध्यप्रदेश विजेता)
  • 15 अप्रैल: फाइनल – मध्यप्रदेश बनाम पंजाब – 1-4 (पंजाब विजेता)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular