---
title: "15 दिनों से लापता बुजुर्ग का तालाब में मिला शव"
url: "https://vandebharattv.com/15-dinon-se-lapta-bujurg-ka-talab-men-mila/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-28T04:47:04+00:00"
---

# 15 दिनों से लापता बुजुर्ग का तालाब में मिला शव

15 दिनों से लापता बुजुर्ग का तालाब में मिला शव

बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तालाब में एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शहाबुद्दीन उर्फ जुग्गन के रूप में हुई है। वह पिछले 15 दिनों से लापता थे। परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।
 15 दिन से लापता थे शहाबुद्दीन
 पहाड़ापुर खास मजरे नूरापुर गांव के रहने वाले शहाबुद्दीन उर्फ जुग्गन अचानक लापता हो गए थे। उनके भतीजे तारिक हामिद ने कोठी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही परिवार के लोग रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
 तालाब में शव मिलने की पुलिस ने दी सूचना
 तारिक हामिद के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस ने फोन कर बताया कि उनके चाचा का शव पहाड़ापुर खास गांव के तालाब में मिला है। पुलिस ने उन्हें मौके पर पहुंचकर शव की पहचान करने के लिए बुलाया।
 परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान शहाबुद्दीन उर्फ जुग्गन के रूप में की। इसके बाद कोठी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
