घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
मऊगंज में एक साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली। फूल करण सिंह गांव की रहने वाली सुनैना साकेत ने बुधवार शाम को कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया।
.
घटना उस समय हुई जब उसके माता-पिता खेत में काम करने गए थे। शाम को जब परिजन वापस लौटे तो उन्होंने सुनैना को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर जब कमरे में देखा तो वह फंदे से लटकी दिखी।
कल पोस्टमॉर्टम किया जाएगा
परिजन ने तुरंत थाने पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया। पोस्टमॉर्टम 20 मार्च की सुबह किया जाएगा।
परिजन लड़की के शव को सिविल अस्पताल लाए हैं।
मऊगंज के प्रधान आरक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्योंकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।