Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeझारखंड16 से 18 जून के बीच मानसून का प्रवेश: झारखंड में...

16 से 18 जून के बीच मानसून का प्रवेश: झारखंड में बेहतर होगी मानसून वाली बारिश, आज से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार – Ranchi News


झारखंड में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून 16 से 18 जून के बीच संताल परगना के रास्ते राज्य में प्रवेश करेगा। 16 जून तक इसके ओडिशा पहुंचने की संभावना है। मानसून के प्रवेश के

.

प्रदेश में दोपहर बाद घने बादल छाने के साथ बारिश के आसार हैं।

आज से ही शुरू हो सकती है बारिश

वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 14 जून से ही झारखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। 16 से 18 जून के बीच राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। तेज हवा और वज्रपात के साथ मानसून की सक्रियता देखी जाएगी। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में 14 जून से ही यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

सितंबर तक रहेगा मानसून

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि मानसून इस बार सितंबर तक राज्य में बना रह सकता है। पिछले साल मानसून ने 21 जून को झारखंड में प्रवेश किया था, लेकिन इस बार इसके पांच दिन पहले ही आने की संभावना जताई गई है। मानसून की जल्दी एंट्री से किसानों में उत्साह है और उन्होंने धान का बिचड़ा डालना और खेत तैयार करने का कार्य आरंभ कर दिया है।

लातेहार में बारिश, मेदिनीनगर सबसे गर्म

शुक्रवार को लातेहार में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पलामू प्रमंडल का मुख्यालय मेदिनीनगर सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इधर, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के कुछ हिस्सों में शाम के समय हल्की बारिश हुई।

35 डिग्री रहा राजधानी का पारा

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। हालांकि पिछले 24 घंटे में इसमें 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जमशेदपुर में तापमान 36.5 डिग्री, बोकारो में 38.1 डिग्री, चाईबासा में 37.4 डिग्री और मेदिनीनगर में सबसे अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular