किशनगंज के व्यवहार न्यायालय ने 17 साल पुराने हत्याकांड में दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश सुमित कुमार सिंह ने अब्दुल कलाम (53) और मोहम्मद मुबारक (38) को दोषी करार दिया है।
.
मामला 29 अक्टूबर 2006 का है। दोनों आरोपी संजय गांधी हाई स्कूल टोला, थाना-दिघलबैंक के रहने वाले हैं। इन्होंने अब्दूल बिलाल के साले मुबारक हुसैन पर कुदाल से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल मुबारक को इलाज के लिए सिलीगुड़ी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
गवाहों के बयान के आधार पर दोषी
अभियोजन पक्ष ने इस मामले में 8 गवाह पेश किए। सभी गवाहों ने घटना की पुष्टि की। गवाहों के बयान के आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
इस फैसले से किशनगंज के लोगों में न्याय व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है। लोगों का मानना है कि इस तरह के कड़े फैसलों से अपराध में कमी आएगी।