Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeटेक - ऑटो18,380 फीट की ऊंचाई पर हिमालयन इलेक्ट्रिक की टेस्टिंग: हिमालयन 750...

18,380 फीट की ऊंचाई पर हिमालयन इलेक्ट्रिक की टेस्टिंग: हिमालयन 750 भी लद्दाख में दिखी, 2026 में लॉन्च हो सकती है दोनों बाइक्स


नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हिमालयन 750 और हिमालयन इलेक्ट्रिक अभी प्रोटोटाइप स्टेज में हैं, लेकिन हिमालयन 750 प्रोडक्शन के काफी करीब नजर आ रही है। - Dainik Bhaskar

हिमालयन 750 और हिमालयन इलेक्ट्रिक अभी प्रोटोटाइप स्टेज में हैं, लेकिन हिमालयन 750 प्रोडक्शन के काफी करीब नजर आ रही है।

रॉयल एनफील्ड ने अपनी दो बाइक्स, हिमालयन 750 और हिमालयन इलेक्ट्रिक को पहली बार ऑफिशियली टीज किया है। इन दोनों बाइक्स को लद्दाख की खारदुंग ला पास पर टेस्ट करते हुए दिखाया गया है, जो 18,380 फीट की ऊंचाई पर है।

ये दोनों बाइक्स अभी प्रोटोटाइप स्टेज में हैं, लेकिन हिमालयन 750 प्रोडक्शन के काफी करीब नजर आ रही है। आइए, इन बाइक्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।

हिमालयन 750: ज्यादा पावर और नए फीचर्स

रॉयल एनफील्ड की हिमालयन 750 मौजूदा हिमालयन 450 से बड़ी और ज्यादा पावरफुल होगी। डिजाइन की बात करें तो इसमें हिमालयन 450 से मिलता-जुलता लुक है।

डिजाइन और फीचर्स: बाइक में राउंड एलईडी हेडलैंप, टॉल विंडस्क्रीन, और फ्यूल टैंक के चारों ओर गार्ड देखने को मिलता है, जो ऑफ-रोडिंग के दौरान प्रोटेक्शन देता है।

इसमें 19 इंच का फ्रंट व्हील और 17 इंच का रियर व्हील है, जो इसे टूरिंग और ऑफ-रोडिंग दोनों के लिए परफेक्ट बनाता है। सस्पेंशन में फ्रंट में अपसाइड-डाउन फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं।

इंजन: इसमें 750cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन होने की उम्मीद है, जो मौजूदा 648cc इंजन का अपग्रेडेड वर्जन होगा। ये इंजन करीब 55 बीएचपी की पावर दे सकता है। नया साइड-माउंटेड अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट और रेडिएटर डिजाइन इसे और आकर्षक बनाता है।

परफॉर्मेंस: ये बाइक हाईवे पर हाई स्पीड टूरिंग और ऑफ-रोडिंग दोनों के लिए डिजाइन की गई है। इसका 19 इंच का फ्रंट व्हील इसे टूरिंग के लिए बेहतर बनाता है, जबकि लंबा सस्पेंशन ट्रैवल और डुअल-स्पोर्ट टायर्स ऑफ-रोडिंग में मदद करते हैं।

कीमत और लॉन्च: हिमालयन 750 की कीमत 4 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है। इसे 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

रॉयल एनफील्ड की हिमालयन 750 में 19 इंच का फ्रंट व्हील और 17 इंच का रियर व्हील है।

रॉयल एनफील्ड की हिमालयन 750 में 19 इंच का फ्रंट व्हील और 17 इंच का रियर व्हील है।

हिमालयन इलेक्ट्रिक: रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक

हिमालयन इलेक्ट्रिक को HIM-E के नाम से भी जाना जाता है। इसे 2023 और 2024 के EICMA में कॉन्सेप्ट के तौर पर दिखाया था। अब लद्दाख में टेस्टिंग के दौरान इसे प्रोडक्शन के करीब देखा गया है। ये बाइक रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक एडवेंचर बाइक होगी।

डिजाइन और फीचर्स: हिमालयन इलेक्ट्रिक का डिजाइन काफी हद तक हिमालयन 450 से मिलता-जुलता है। इसमें राउंड एलईडी हेडलैंप, टॉल विंडस्क्रीन, और स्प्लिट सीट्स हैं।

बाइक में एल्यूमिनियम फ्रेम, गोल्ड-कलर्ड अपसाइड-डाउन फोर्क्स, और SM प्रो प्लेटिनम स्पोक्ड व्हील्स हैं, जो कॉन्टिनेंटल ब्लॉक-पैटर्न टायर्स के साथ आते हैं। बॉडी में इको-फ्रेंडली फ्लैक्स फाइबर कंपोजिट्स का इस्तेमाल हुआ है, जो इसे सस्टेनेबल बनाता है।

पावरट्रेन: अभी बैटरी और मोटर की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि ये फिक्स्ड बैटरी पैक के साथ आएगी। परफॉर्मेंस के मामले में ये हिमालयन 450 के बराबर हो सकती है। फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी मिल सकता है।

प्रोडक्शन और लॉन्च: हिमालयन इलेक्ट्रिक अभी प्रोटोटाइप स्टेज में है, लेकिन इसका प्रोडक्शन वर्जन 2026 तक लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत 7-8 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

खास बात: रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक के इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए क्वालकॉम के साथ पार्टनरशिप की है। ये बाइक रॉयल एनफील्ड ब्रांड के तहत आएगी। पहले कुछ अफवाहें थीं कि ये फ्लाइंग फ्ली के तहत आ सकती है।

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 7-8 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 7-8 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

लद्दाख में टेस्टिंग का मतलब

रॉयल एनफील्ड ने इन दोनों बाइक्स को लद्दाख के खारदुंग ला पास पर टेस्ट किया, जो दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड्स में से एक है। इस मुश्किल टेरेन पर टेस्टिंग का मतलब है कि कंपनी इन बाइक्स की हाई-एल्टीट्यूड परफॉर्मेंस, ड्यूरेबिलिटी, और रिलायबिलिटी को चेक कर रही है। दोनों बाइक्स पर तमिलनाडु की टेंपरेरी रेड रजिस्ट्रेशन प्लेट्स थीं।

रॉयल एनफील्ड की हिमालयन 750 और हिमालयन इलेक्ट्रिक की टेस्टिंग लद्दाख में हो रही है।

रॉयल एनफील्ड की हिमालयन 750 और हिमालयन इलेक्ट्रिक की टेस्टिंग लद्दाख में हो रही है।

मार्केट में पोजिशनिंग

हिमालयन 750: ये बाइक हिमालयन 450 के साथ बिक्री में रहेगी और इसका मुकाबला KTM 390 एडवेंचर और CFMoto 450 MT जैसी बाइक्स से होगा। इसका फोकस लंबी दूरी की टूरिंग और ऑफ-रोडिंग पर है।

हिमालयन इलेक्ट्रिक: ये रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक होगी, जिसका मुकाबला हार्ले-डेविडसन EDT 600R इलेक्ट्रिक बाइक से हो सकता है। इसका प्रीमियम प्राइस टैग इसे एक्सक्लूसिव बनाएगा।

रॉयल एनफील्ड की रणनीति

रॉयल एनफील्ड अपनी 650cc लाइनअप को बढ़ाने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी कदम रख रही है। हिमालयन 750 के साथ कंपनी मिडलवेट एडवेंचर टूरर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, जबकि हिमालयन इलेक्ट्रिक के जरिए वो सस्टेनेबल मोबिलिटी की तरफ बढ़ रही है। इनके लॉन्च से रॉयल एनफील्ड का ग्लोबल मार्केट में दबदबा बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular