Tuesday, April 15, 2025
Tuesday, April 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेश2 किलो अवैध गांजा सहित अयोध्या में 2 युवक गिरफ्तार: वाहन...

2 किलो अवैध गांजा सहित अयोध्या में 2 युवक गिरफ्तार: वाहन के सीट के नीचे रखकर बेंचने लेकर जा रहे थे,पीने के भी है आदती – Ayodhya News



अयोध्या कोतवाली पुलिस ने गांजा बेंचने लेकर जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

अयोध्या कोतवाली पुलिस ने 2 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार है। पकड़े गए युवक गांजा पीने के आदती भी है और वे इसे बेचने का काम भी कर रहे थे।मौनी बाबा अन्डर पास, बनवारी पुरवा मार्ग से अयोध्या पुलिस ने इन्हें संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। यह

.

अयोध्या कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्तों मोहम्मद अयान पुत्र मोहम्मद इमरान पता वजीरगंज देवकली रोड थाना कोतवाली नगर अयोध्या तथा मोहम्मद अरमान पुत्र नियाज अहमद पता पुरानी सब्जी मंडी हैदरगंज थाना कोतवाली नगर अयोध्या को पकड़ने में सफलता पाई है।

अयोध्या कोतवाल ने बताया कि इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 181/2025 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्तों न्यायालय रवाना किया गया।

पूछताछ में अभिय़ुक्त अयान व अरमान ने बताया कि हम दोनों लोग गांजा पीते है और गांजा बेंचते हैं।इसी से हमारा खर्चा चलता है। आज मैं यह अवैध गांजा अपने डाला संख्या UP42ET1675 के सीट के नीचे रखकर बेचने के लिए जा रहा था कि पुलिस ने हम लोगों को गांजा व डाला सहित पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या मनोज कुमार शर्मा, उप निरीक्षक सुदर्शन प्रसाद आर्या आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular