Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeबिहार2 ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत: जमुई...

2 ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत: जमुई में गुस्साए लोगों ने ट्रकों में लगाई आग, पुलिस पर पथराव;चालक को बनाया बंधक – Jamui News


जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर इस्लामनगर के पास बालू से लदे दो ट्रकों की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भछियार मोहल्ला निवासी अजय ठाकुर (28) के रूप में हुई है। घटना सोमवार शाम 8:30 बजे के करीब की है।

.

अजय महाराजगंज स्थित कपड़ा दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक के बीच वह फंस गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिसमें 6 वर्षीय अंश कुमार, 4 वर्षीय देवराज कुमार और 8 वर्षीय बेटी सोनाक्षी कुमारी शामिल है।

ट्रक में लगाया आग।

घटना के बाद स्थानीय लोग और मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने दोनों ट्रकों में आग लगा दी और चालकों को पकड़कर उनकी पिटाई की। बाद में चालकों को एक कमरे में बंधक बना लिया। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सतीश सुमन और टाउन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने का प्रयास किया।

आक्रोशित ग्रामिणों ने 2 घंटे तक शव को रखकर हंगामा किया।

आक्रोशित ग्रामिणों ने 2 घंटे तक शव को रखकर हंगामा किया।

पुलिस पर भाड़ ने किया पथराव

इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। कई पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आईं। इसके बाद पुलिस लाइन से अतिरिक्त सुरक्षा बल को बुलाया गया और असामाजिक तत्वों को खदेड़कर भगाया गया। घटना के 2 घंटे बाद पुलिसकर्मी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदस्य अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

SP ने कार्रवाई की दी चेतावनी

सूचना मिलते ही एसपी मदन कुमार आनंद खुद घटनास्थल पर पहुंचे और रोड़ेबाजी और हंगामा कर रहे असामाजिक तत्वों को डंडे लेकर खदेड़ा। साथ ही, सख्त हिदायत दी कि यदि उत्पाद मचाने की कोशिश करेंगे, तो उनके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि जमुई बाजार के नीमा भच्चियार के पास ट्रक ने व्यक्ति को कुचल दिया था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों ट्रैकों में आग लगा दिया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। एसपी ने बताया कि लोगों ने पथराव किया था। जिसे पुलिस ने खदेड़ दिया। फिलहाल मामला कंट्रोल में है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular