Friday, June 20, 2025
Friday, June 20, 2025
Homeदेश2 मिनट में समझिए मोदी की सभा का सार: युवाओं को...

2 मिनट में समझिए मोदी की सभा का सार: युवाओं को कांग्रेस सरकार का डर दिखाया; मध्यप्रदेश-राजस्थान का उदाहरण देकर उनकी लहर को झुठलाया – Palwal News


हरियाणा चुनाव को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पलवल में आखिरी रैली की। मोदी के 40 मिनट के भाषण में युवा, किसान और भ्रष्टाचार पर फोकस रहा। तीनों मुद्दों पर मोदी कांग्रेस को घेरते दिखे।

.

युवाओं को लेकर PM ने कहा- कांग्रेस की नीयत में खोट है। ये यहां के नौजवानों के हितों के खिलाफ है। कांग्रेस वाले फिर वही पर्ची-खर्ची सिस्टम हरियाणा में वापस लाना चाहते हैं।

किसानों पर मोदी बोले- कांग्रेस यहां MSP को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, लेकिन कांग्रेस यहां सिर्फ तीन-चार फसलों पर एमएसपी देती थी। हम 24 फसलों पर देते हैं।

भ्रष्टाचार पर मोदी ने पूछा- कांग्रेस में भ्रष्टाचार का हाल ये था कि एक रुपया अगर दिल्ली से निकलता था तो गरीब के घर तक जाते जाते 15 पैसे हो जाते थे। देश पूछ रहा है कि वह कौन सा पंजा था जो एक रुपए को घिस-घिसकर 15 पैसा बना देता था। इनकी नस-नस में भ्रष्टाचार भरा हुआ है।

कांग्रेस को सरकार बनाने के दावे पर घेरते हुए मोदी ने कहा- मध्यप्रदेश की जनता ने इन्हें दिन में तारे दिखाए। राजस्थान में ये धड़ाम हुए। हरियाणा में भी यही होने वाला है। कांग्रेस को लगता है 10 साल हो गए तो हरियाणा वाले थाली में परोसकर सत्ता दे देंगे।

जातिवाद पर मोदी ने कहा- हरियाणा में कांग्रेस के भीतर जो कलह मची है। कांग्रेस से सबसे अधिक नाराजगी तो दलित, पिछड़े और वंचित समाज की है। दलित समाज ने भी ठान लिया है कि बापू-बेटे की राजनीति को चमकाने के लिए दलित मोहरा नहीं बनेंगे।

4 ग्राफिक्स से जानिए सभा का सार…

मोदी की रैली से जुड़ी मेन खबर पढ़ें…

हरियाणा में मोदी बोले-कांग्रेस को ठगी की लत लगी:उसके राज में दलाल और दामाद मालामाल हुए, ये सबसे बड़ी दलित विरोधी पार्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को ठगी की लत लग गई है। उसके राज में दलाल और दामाद मालामाल हुए। कांग्रेस ने हिमाचल में झूठ बोला, अब हरियाणा में झूठे वादे बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये पार्टी दलित विरोधी है (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular