झारखंड के 20 जिले के तापमान हुआ 10 डिग्री से कम
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। झारखंड के 24 जिलों में से 20 जिले ऐसे हैं जहां का तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया है। सब से कम तापमान वाले जिलों में गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलाम
.
लगातार कम हो रहा तापमान
बात राजधानी रांची के मौसम की करें तो राजधानी का तो यहां करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया है। मंगलवार को राजधानी का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया था। राज्य के अन्य जिलों में मौसम साफ होने की वजह से पारा गिर गया है। राजधानी रांची और उसके आसपास इलाके में न्यूनतम तापमान में लगातार अंतर देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान जहां 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास था वहीं बुधवार को 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बात शहरी क्षेत्र के सबसे कम तापमान वाले जिले की करें तो गढ़वा का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
अधिकांश जिले में सुबह-सुबह कुहासे का असर देखने को मिल रहा है।
अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, गिरेगा तापमान
मौसम केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है। 15 दिसंबर तक राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
वहीं अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। सुबह में कोहरा रहेगा। बाद में मौसम साफ हो जाएगा। रांची से सटे कांके के तापमान में भी गिरावट आई है। कांके का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस चला गया है।

झारखंड के पूरे सप्ताह के मौसम का ब्योरा
- शुक्रवार : अधिकतम तापमान 25.33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
- शनिवार : इस दिन का अधिकतम तापमान 24.35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.59 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बादल छाए रहने की संभावना है।
- रविवार : अधिकतम तापमान 24.58 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.48 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की उम्मीद है। ठंड बढ़ी रहेगी।
- सोमवार : सोमवार को अधिकतम तापमान 24.96 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.74 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान साफ रहने की संभावना है।
- मंगलवार : इस दिन अधिकतम तापमान 25.57 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.65 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बादल छाए रहने की संभावना है।
- बुधवार : अधिकतम तापमान 25.82 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.02 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की पूरी संभावना है।