Sunday, March 23, 2025
Sunday, March 23, 2025
Homeबिहार20 फीट गहरी खाई में पलटी बस, 12 यात्री घायल: 2...

20 फीट गहरी खाई में पलटी बस, 12 यात्री घायल: 2 की हालत गंभीर; आक्रोशित लोगों ने चालक पर कार्रवाई की मांग की – Sitamarhi News



सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के मोहनी मंडल के पास शुक्रवार की सुबह एक बस अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कुल 12 यात्री घायल हो गए। इन घायलों में से 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि 4 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। जि

.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी। तभी अनियंत्रित होकर वाहन गड्ढे में पलट गई। बताया कि चालक के लापरवाही से यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सुप्पी थाना अध्यक्ष विष्णु देव कुमार मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। वहीं घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था का आश्वासन दिया है। आक्रोशित स्थानीय लोग बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में बताया कि बस अनियंत्रित थी और तेज गति से चल रही थी, जिससे यह हादसा हुआ।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular