---
title: "20 रुपये में गुजरात का जायका! उदयपुर की गलियों में स्वाद का नया ठिकाना बना ‘आरोही दाबेली जंक्शन’"
url: "https://vandebharattv.com/20-rupye-men-gujrat-ka-jayka-udypur-ki-gliyon/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-26T15:59:23+00:00"
---

# 20 रुपये में गुजरात का जायका! उदयपुर की गलियों में स्वाद का नया ठिकाना बना ‘आरोही दाबेली जंक्शन’

20 रुपये में गुजरात का जायका! उदयपुर की गलियों में स्वाद का नया ठिकाना बना ‘आरोही दाबेली जंक्शन’
 न चटपटे स्वाद से समझौता, न जेब पर बोझ; लहसुन-प्याज से परहेज करने वालों के लिए भी खास जैन दाबेली, घर बैठे मंगवाने की सुविधा भी

उदयपुर। कभी-कभी बड़े स्वाद का आनंद लेने के लिए बड़ी कीमत चुकाने की जरूरत नहीं होती। बस स्वाद में अपनापन, सामग्री में ताजगी और बनाने वाले के हाथों में हुनर होना चाहिए। उदयपुर के चांदपोल बाहर जाड़ा गणेशजी के पास इन दिनों कुछ ऐसा ही स्वाद लोगों को आकर्षित कर रहा है। यहां स्थित ‘आरोही दाबेली जंक्शन’ पर महज 20 रुपये में गुजरात की मशहूर दाबेली का जायका मिल रहा है।
 दाबेली का नाम सुनते ही आंखों के सामने मुलायम पाव, मसालेदार आलू का भरावन, चटनी, सेव और अलग-अलग स्वादों का अनोखा मेल आ जाता है। गुजरात के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड को उदयपुर में अपने खास अंदाज में पेश कर रहे हैं हितेश भाई दवे। उनकी दाबेली की खासियत है कि स्वाद के शौकीनों के साथ खानपान में विशेष परहेज रखने वालों का भी ध्यान रखा गया है। यहां लहसुन-प्याज वाली दाबेली के साथ इनके बिना तैयार होने वाली शुद्ध जैन दाबेली का विकल्प भी उपलब्ध है।
 एक कीमत, स्वाद के कई विकल्प
 आज जब बाजार में सामान्य नाश्ते की कीमतें भी जेब पर असर डालती हैं, ऐसे में 20 रुपये में दाबेली उपलब्ध होना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है। यहां दाबेली के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद भी लिया जा सकता है। इस संवाददाता ने स्वयं दाबेली का स्वाद चखा। ताजगी और जायके का मेल ऐसा लगा कि एक बार खाने के बाद दोबारा खाने की इच्छा होना स्वाभाविक है।
 दुकान ही नहीं, चलती-फिरती स्वाद की सुविधा
 आरोही दाबेली जंक्शन की एक खास पहल है ‘दाबेली ऑन व्हील’। यानी स्वाद के लिए हर किसी को दुकान तक पहुंचने की मजबूरी नहीं। घर, कार्यालय, मित्रों की बैठक या किसी आयोजन में बड़ी संख्या में दाबेली चाहिए तो फोन पर ऑर्डर दिया जा सकता है। बड़े ऑर्डर के लिए एक दिन पहले बुकिंग कराने की सुविधा भी रखी गई है। इस तरह हितेश भाई दवे अपने छोटे व्यवसाय को अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
 संगीत से स्वाद के सफर तक
 हितेश भाई दवे का व्यक्तित्व भी उनके व्यवसाय की तरह दिलचस्प है। मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव के हितेश भाई को संगीत से विशेष लगाव रहा है। वे गायन और वाद्ययंत्र वादन से भी जुड़े रहे हैं। अब उन्होंने ‘आरोही दाबेली जंक्शन’ के माध्यम से अपने हुनर और उद्यमशीलता का एक नया सफर शुरू किया है।
 छोटे व्यवसाय की सबसे बड़ी ताकत ग्राहक का भरोसा और उसके स्वाद की पसंद होती है। हितेश भाई इसी उम्मीद के साथ उदयपुरवासियों को गुजरात के लोकप्रिय व्यंजन का स्वाद परोस रहे हैं।
 तो अगली बार चटपटा खाने का मन हो तो रास्ता याद रखिएगा।
 आरोही दाबेली जंक्शन, चांदपोल बाहर, जाड़ा गणेशजी के पास, उदयपुर।
 ऑर्डर के लिए संपर्क : 9510075235
 सिर्फ 20 रुपये में गुजरात का जायका, अब उदयपुर में।
