Wednesday, March 19, 2025
Wednesday, March 19, 2025
Homeछत्तीसगढ22 मार्च को बस्तर परिवहन संघ का चुनाव: 4 पैनल मैदान...

22 मार्च को बस्तर परिवहन संघ का चुनाव: 4 पैनल मैदान में, 2172 मतदाता करेंगे वोटिंग; 17 सालों तक गैदू रहे अध्यक्ष – Jagdalpur News



छत्तीसगढ़ के बस्तर में 22 मार्च को BPS यानी बस्तर परिवहन संघ का चुनाव होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। कुल चार पैनल के 30 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में भाग्य आजमाने उतरे हुए हैं।

.

बस्तर परिवहन संघ के कुल 2172 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे और अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों चुनेंगे। बता दें कि कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू पिछले 17 सालों तक बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष रहे हैं।

चुनाव चिन्ह का वितरण

एक दिन पहले चुनाव चिन्ह का वितरण भी कर दिया गया है। एकता पैनल, परिवर्तन पैनल, विकल्प पैनल और अपना पैनल ये चार पैनल चुनावी मैदान में हैं। एकता पैनल से अमर, विकल्प पैनल से भूपेंद्र सिंह, परिवर्तन पैनल से अरुण त्रिपाठी और अपना पैनल से प्रदीप पाठक के बीच चुनावी मुकाबला होगा। वहीं उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए भी सीधा मुकाबला है।

ये होगा चुनाव चिन्ह

चुनाव अधिकारी ने सभी पैनल के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का वितरण कर दिया है। एकता पैनल को टेलीफोन छाप चुनाव चिह्न मिला है। वहीं अपना पैनल को दीवार घड़ी छाप, विकल्प पैनल को गैस सिलेंडर, परिवर्तन पैनल को उगता सूरज छाप चिन्ह मिला है। चारों पैनल के प्रत्याशी वोटर्स को साधने में लगे हुए हैं।

1 साल का होगा कार्यकाल

बस्तर परिवहन संघ चुनाव के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने के बाद चुनाव की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। वहीं 2172 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जीते हुए पदाधिकारियों का कार्यकाल 1 साल का होगा। जिसके बाद फिर से चुनाव करवाया जाएगा।

17 सालों तक गैदू रहे अध्यक्ष

कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू पिछले 17 सालों तक बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष रहे हैं। हाल ही में उन्होंने नगर निगम में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें BJP के संजय पांडेय से 8772 मतों से हार का सामना करना पड़ा था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular