Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeछत्तीसगढ24 मार्च को राष्ट्रपति 30 को पीएम मोदी आएंगे: छत्तीसगढ़ विधानसभा...

24 मार्च को राष्ट्रपति 30 को पीएम मोदी आएंगे: छत्तीसगढ़ विधानसभा के कार्यक्रम में शामिल होंगी द्रौपदी मुर्मू, बिलासपुर में सभा लेंगे प्रधानमंत्री – Raipur News


24 मार्च को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ आएंगी। इसके ठीक 6 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी छत्तीसगढ़ दौरा है। इस वजह से छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री और प्रशासनिक अफ़सर तैयारी में जुटे हुए हैं । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रा

.

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगी। छत्तीसगढ़ अपने स्थापना का रजत जयंती वर्ष बना रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति का कार्यक्रम विधानसभा में आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विधायकों से चर्चा करेंगी। डॉ रमन सिंह ने राष्ट्रपति को दिल्ली जाकर इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करते हुए डोंगरगढ़ की माता बमलेश्वरी की फोटो भेंट में दी थी। राष्ट्रपति संसदीय कामकाज को लेकर विधायकों से बातचीत करेंगी इससे पहले प्रबोधन कार्यक्रम जनवरी में आयोजित किया गया था। तब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विधानसभा के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

प्रधानमंत्री की बिलासपुर में सभा उप मुख्यमंत्री ने बताया नरेंद्र मोदी का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है, वे बिलासपुर के मोहभट्टा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के अपने परिवारजनों को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

अरुण साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी की सभा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। पिछले दिनों मैंने स्वयं कार्यक्रम स्थल का साथी विधायकों के साथ निरीक्षण किया था। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आगमन हो रहा है, इसलिए प्रदेश में उनके आगमन को लेकर भारी उत्साह है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular