कानपुर देहात2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार।
कानपुर देहात पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना रूरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अकबर खान को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
33 वर्षीय अकबर खान झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकम सांडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह फरीदाबाद में बटकलपुल फ्लाई ओवर के नीचे स्थित 21C पत्थर मार्केट में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ कानपुर देहात के थाना अकबरपुर में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा 3 (1) के तहत मुकदमा दर्ज है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरीदाबाद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।