फंदे में फंसे तेंदुए को इलाज करवाकर छोड़ा।
रायसेन वन मंडल में एक नर तेंदुए को शनिवार रात सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा गया। ये तेंदुआ 1 मार्च को गढ़ी परिक्षेत्र के किटोरी गांव के पास फंदे में फंस गया था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया।
.
अधिकारी रहे मौजूद जख्मी तेंदुए का वन विहार में चिकित्सकों ने इलाज किया। जब वो पूरी तरह स्वस्थ हो गया उसे रायसेन वनमंडल के जंगल में छोड़ा गया। इस दौरान वन मंडल अधिकारी विजय कुमार और उपवनमंडल अधिकारी सुधीर कुमार पटले मौजूद रहे।
वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के डॉक्टर प्रशांत देशमुख और वन विहार नेशनल पार्क के डॉक्टर सहित अन्य वन स्टाफ भी मौके पर उपस्थित थे।
1 मार्च को गढ़ी परिक्षेत्र के किटोरी गांव के पास फंदे में फंस गया था।