Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeमध्य प्रदेश300 से अधिक बच्चे बनेंगे जूनियर फायर वाचर: उमरिया में बांधवगढ़...

300 से अधिक बच्चे बनेंगे जूनियर फायर वाचर: उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने जंगल की आग से बचाव का दिया प्रशिक्षण – Umaria News


प्रत्येक बच्चों को जंगल में आग से बचाव के लिए 5 लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य दिया।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने सोमवार 300 से अधिक स्थानीय बच्चों को जंगल की सैर कराई। इस दौरान बच्चों को वन्य जीवों और वनों के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही जंगल में आग से बचाव के लिए ट्रेनिंग दी गई।

.

उपसंचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि गर्मी और महुआ के मौसम में जंगलों में आग का खतरा बढ़ जाता है। इससे वन्य जीवों की जान जाती है। साथ ही औषधीय और इमरती पौधे भी नष्ट हो जाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए बच्चों को जूनियर फायर वाचर बनाया गया है।

स्कूली बच्चों को जंगल भ्रमण कराया गया।

बच्चों को 5 लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य

टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक दिलीप मराठा ने सोमवार को बताया कि प्रत्येक बच्चे को पांच लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य दिया गया है। इससे जागरूकता की कड़ी बढ़ेगी। बच्चों को यह भी बताया गया कि अगर उन्हें जंगल में कहीं आग की सूचना मिले, तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

प्रबंधन ने बच्चों को पर्यटन क्षेत्र के सेंटर पॉइंट का भी भ्रमण कराया। यहां स्थानीय लोग दुकानें चलाते हैं। वनों से दुकानदारों की आय का साधन है। बच्चों को वन्य जीव संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने परिवार और गांव के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular