उवैस चौधरी | इटावा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बीडीसी सदस्यों ने दोबारा ब्लॉक प्रमुख को अपना समर्थन दिया।
इटावा चकरनगर ब्लॉक में उठे असंतोष के सुर आखिरकार शांत हो गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया है कि, एक सप्ताह पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले 34 बीडीसी सदस्य अब पूरी तरह से पार्टी लाइन पर लौट आए हैं। भाजपा नेतृत्व के हस्तक्षेप और समन्वय से अब सभी 44 सदस्य वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के समर्थन में एकजुट हो गए हैं।
ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी पत्नी राकेश यादव के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए बीडीसी सदस्यों ने उन पर विकास कार्यों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाया था। इसको लेकर उन्होंने इटावा के डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को अविश्वास प्रस्ताव भी सौंपा था, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई थी।
भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू के नेतृत्व में चल रही सुलह और समन्वय की कोशिशें रंग लाई हैं। उन्होंने बताया, “चकरनगर ब्लॉक के सभी 44 सदस्य अब एकमत हैं। कुछ दिनों पूर्व 34 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन हमने सभी पक्षों से बातचीत कर मतभेद खत्म करवा दिए हैं।

बीडीसी सदस्यों ने दोबारा ब्लॉक प्रमुख को अपना समर्थन दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि अब कोई मतभेद नहीं है।
जिला अध्यक्ष लेकर पहुंचे गौरतलब है कि बगावती सुरों के बीच राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं, मगर अब भाजपा ने अंततः एकजुटता का संदेश देकर पार्टी की मजबूती को और अधिक स्पष्ट कर दिया है। ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्यों को भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता इटावा जिला अधिकारी कार्यालय लेकर पहुंचे।
बोले- अब कोई मतभेद नहीं अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि अब चकरनगर ब्लॉक में कोई मतभेद नहीं है। सभी 44 सदस्य ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी के समर्थन में हैं। भाजपा संगठन पूरी तरह से एकजुट है। कुछ मनभेद हो गए थे लेकिन सभी की बीच बैठकर वार्तालाप हो गई है। इस मौके पर नाराज बीड़ी से सदस्य पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया भाजपा वरिष्ठ नेता विमल भदोरिया, जितेंद्र गौड़, रोहित शाक्य समेत कई। भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।