पंजाब सरकार द्वारा 37 दिन बाद ही पंजाब विजिलेंस ब्यूरों के प्रमुख जी.नागेश्वर राव को हटा दिया है। उन्हें अब ADGP प्रॉविजनिंग के पद पर तैनात किया गया है। उनकी जगह अब IPS सुरिंदरपाल सिंह परमार को तैनात किया गया है।
.
आज प्रदेश सरकार के गृहमंत्रालय ने प्रशासनिक आधारों पर इन दोनों सीनियर अधिकारियों के तबादले किए गए है। जानकारी मुताबिक अब IPS सुरिंदरपाल सिंह परमार जो पहले ADGP कानून व्यवस्था पंजाब थे, को अब नागेश्वर राव की जगह मुख्य डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरों तैनात किया है।
दोनों अधिकारियों को जल्द तैनातियों पर चार्ज लेने के भी आदेश दिए गए है। बता दें इससे पहले सुरिंदरपाल सिंह परमार आईजी बॉर्डर रेंज भी रह चुके है।
ऑर्डर कापी।