Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेश4 दिनों तक कानपुर में बादलों की आवाजाही: अब तेजी से...

4 दिनों तक कानपुर में बादलों की आवाजाही: अब तेजी से चढ़ेंगे तापमान; अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक – Kanpur News



कानपुर में सुबह से कड़ी धूप निकली हुई है।

कानपुर में अगले 4 दिनों तक बादलों की आवजाही बनी रहेगी। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अब गर्मी के लोगों को तैयार हो जाना चाहिए। आसमान साफ होने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में मामूली राहत रही। लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। अब तापमान में बढ़

.

सामान्य से ज्यादा हो रहे तापमान कड़ी धूप निकलने से अब तापमान तेजी से चढ़ रहे हैं। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते 3 दिनों से मौसम रहा ठीक विक्षोभों के कारण शनिवार को मौसम काफी नरम रहा था जिसके चलते रविवार को भी इसका असर रहा। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। पारा 31.8 से 32.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे लोगों को राहत मिली। पारा सामान्य से अधिक रहा। आसमान पर हल्के बादलों के कारण तापमान में अधिक वृद्धि नहीं हो सकी।

फसलों पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि विक्षोभों का समय बदल गया है। ऐसे में जब सर्दी या बारिश होनी चाहिए तब नहीं हो रही है। विक्षोभ जनवरी में तो आए लेकिन तीसरे व चौथे सप्ताह में कम हो गए। मार्च में विक्षोभ कम आने चाहिए तो लगातार आ रहे हैं। इसका फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular