- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Heat Wave Alert | UP Rajasthan Heat Wave
नई दिल्ली18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने चार राज्यों को छोड़कर गुरुवार को पूरे देश में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट है।
सिर्फ लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद है।
भीषण गर्मी के चलते झारखंड सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। KG से आठवीं तक की क्लासेज सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी। वहीं, सीनियर स्टूडेंट की क्लासेज 12 बजे तक रहेंगी।
नई टाइमिंग 26 अप्रैल से अगले आदेश तक लागू रहेगी। बीते दिन राज्य के डाल्टनगंज का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी का तापमान देश में सबसे ज्यादा 45.9 डिग्री दर्ज किया गया।
इसके अलावा मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय समेत सभी नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी हल्की बारिश का अनुमान है।

अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट
- 28 अप्रैल तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश में हीटवेव रहेगी।
- बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले 26 अप्रैल तक तेज गर्मी पड़ेगी।
- अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम में 27 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है।

राज्यों के मौसम का हाल…
रायपुर, बिलासपुर में तेज गर्मी, लू का अलर्ट:3 दिन ऐसा ही मौसम; दुर्ग सहित कई जिलों में 42 से 44 डिग्री रहेगा पारा

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। रायपुर, बिलासपुर में इसका असर ज्यादा है। मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिनों तक दिन के तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। पूरी खबर पढ़ें..
MP में 26-27 अप्रैल को बारिश के आसार:ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे पहले पूरे प्रदेश में लू का अलर्ट है। गुरुवार को 21 जिलों में हीट वेव यानी, लू चलेगी। पूरी खबर पढ़ें..
राजस्थान में 2 दिन बाद हो सकती है हल्की बारिश:गर्मी से राहत की संभावना, बीकानेर में स्कूलों का टाइम बदला, पारा 40 के पार

राजस्थान में सुबह-शाम के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हो रहा है तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें..
पंजाब में तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंचा:सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा, तीन दिन लू का अलर्ट, बठिंडा सबसे गर्म जिला

पंजाब में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 23 अप्रैल को बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब में औसत तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। पूरी खबर पढ़ें…