Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeउत्तर प्रदेश5 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट: दिन में धूप तो दोपहर...

5 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट: दिन में धूप तो दोपहर बाद छाएंगे बादल; न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक हुए कम – Kanpur News


दिन में कड़ी धूप निकलने से लोग परेशान हो रहे हैं।

कानपुर में मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक 5 जून आंधी-बारिश के आसार बने हुए हैं। दिन में तेज धूप तो दोपहर बाद शहर के ऊपर बादल छाएंगे। वहीं बादलों की आवाजाही और बारिश के चलते न्यूनतम तापमान 6 डिग्री कम होकर 23.4 डिग्

.

शनिवार शाम को छाए घने बादल पश्चिमी विक्षोभ के साथ आई कैस्पियन सागर की नमी ने अरब सागर की हवाओं के साथ मिलकर शनिवार शाम को मौसम बदल दिया। नमी बढ़ने से बादल छा गए। लेकिन बिना बरसे ही निकल गए। ग्रामीण इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन उमस बरकरार रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तीन जून तक इसी तरह का मौसम रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी, स्थानीय स्तर पर बारिश भी होगी।

शनिवार को दोपहर बाद घने बादल छा गए थे, लेकिन शहर में बारिश नहीं हुई।

मौसम में दोतरफा बढ़ रही है नमी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि माहौल में दोतरफा नमी बढ़ी है। कैस्पियन सागर की हवाओं की नमी माहौल के ऊपरी हिस्से में भर रही है, वहीं, अरब सागर से आने वाली हवाओं की नमी नीचे से माहौल में समा रही है। इससे बादलों की आवाजाही बढ़ गई है।

दोपहर बाद मौसम इसी वजह से बदल रहा। उन्होंने बताया कि 5 जून तक इसी तरह मौसम रहने के आसार हैं। दिन में उमस भरा माहौल रहेगा। इसके बाद शाम को मौसम में बदलाव होगा।

सामान्य से कम बने हुए हैं तापमान बादलों के छाए रहने की वजह से शनिवार को न्यूनतम पारा सामान्य औसत से 29.2 डिग्री से 5.8 डिग्री नीचे आ गया। अधिकतम तापमान सामान्य औसत 40.7 डिग्री से 1.4 डिग्री कम रहा है।

सुबह नमी का प्रतिशत 65 रहा। दोपहर को नमी 42 प्रतिशत हो गई। सीएसए के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular