Saturday, June 7, 2025
Saturday, June 7, 2025
Homeउत्तर प्रदेश5 साल का बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा, मौत: गर्दन कटी मिली...

5 साल का बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा, मौत: गर्दन कटी मिली लाश, बारात देखने घर से निकला था – Mainpuri News


मैनपुरी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

5 साल का बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा, मौत।

मैनपुरी में शुक्रवार रात यहां बारात देखने निकला 5 साल का मासूम अंश बोरवेल में गिर गया। हादसे के कुछ ही देर बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी गर्दन कट चुकी थी। शरीर खून से लथपथ था। डॉक्टरों ने अंश को मृत घोषित कर दिया। घटना कुरावली थाना क्षेत्र में गांव अकबरपुर झाला की है।

गद्दे पर खेलते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, एटा के नगला हुलासी गांव का रहने वाला अंश अपनी मां पूजा देवी और 8 वर्षीय भाई चीकू के साथ पिछले एक महीने से ननिहाल अकबरपुर झाला में रह रहा था। शुक्रवार रात गांव में एक बारात आई थी। अंश अन्य बच्चों के साथ उसे देखने निकला था। इसी दौरान वह बोरवेल के पास रखे गद्दे पर खेलने लगा और अचानक करीब 10 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। आसपास के लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला।

गर्दन कटने और हाथ टूटने से हुई मौत

बोरवेल के अंदर किसी धारदार वस्तु से टकराने के कारण अंश की गर्दन कट गई और एक हाथ टूट गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सदमे में परिवार बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव को लेकर घर लौट आया।

शव देखते ही मां बेहोश

जब अंश का शव घर पहुंचा, तो मां पूजा देवी बदहवास हो गईं। उन्होंने बेटे के शव को सीने से लगाकर छोड़ने से इनकार कर दिया। महिलाओं ने समझाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन पूजा देवी रोती रहीं और अंततः बेहोश हो गईं।इधर, पिता अवध पाल यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बड़ा भाई चीकू छोटे भाई की मौत के बाद सदमे में चुपचाप बैठा रहा। पूरे गांव में मातम का माहौल है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular