5 registrations are required from each school for Inspire Award | इंस्पायर अवॉर्ड के लिए हर स्कूल से 5 रजिस्ट्रेशन जरूरी: हिंदी में कमजोर बच्चों के लिए लगेंगी विशेष कक्षाएं, विभाग की बैठक में निर्णय – Dholpur News

2 Min Read

[ad_1]

धौलपुर जिला परिषद के सभागार में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित की गई।

धौलपुर जिला परिषद के सभागार में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए एन सोमनाथ की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखर राजस्थान, स्कूल पुस्तकालयों और शिक्षा विभाग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

.

बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार मंगल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुक्खो देवी और प्राथमिक रामेश्वर दयाल बंसल उपस्थित रहे। जिला परियोजना समन्वयक समसा जितेन्द्र जादौन के साथ धौलपुर, सैपऊ और बाड़ी के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और सभी पीईईओ भी मौजूद थे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्रखर राजस्थान 2.0 के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। कक्षा 3 से 8 तक के हिंदी में कमजोर बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम 5 सितंबर से 5 दिसंबर तक 12 सप्ताह चलेगा।

इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत प्रत्येक स्कूल से 5 बच्चों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया। स्कूल पुस्तकालयों को सुदृढ़ करने और रीडिंग कॉर्नर स्थापित करने पर जोर दिया गया।

चंद्रज्योति अभियान के अंतर्गत 50 मेधावी विद्यार्थियों को दिल्ली भ्रमण की योजना बनाई गई। 2 अक्टूबर को जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में लगभग एक लाख विद्यार्थी संविधान की प्रस्तावना का वाचन करेंगे। बैठक के अंत में चंद्रज्योति अभियान के तहत जागरूकता पोस्टर का विमोचन कर वितरण किया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment