Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeझारखंड6 अक्टूबर से झारखंड के 9 जिलों में बारिश का: आकाशीय...

6 अक्टूबर से झारखंड के 9 जिलों में बारिश का: आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका, दुर्गा पूजा के बाद गुलाबी ठंड देगी दस्तक – Ranchi News


मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, दक्षिणी हिस्से में 6 अक्टूबर से तीन दिन तक आकाशीय बिजली के साथ-साथ रुक-रुक कर छिटपुट बारिश हो सकती है। जबकि संताल परगना के इलाके में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

.

जिन जिलों में बारिश होगी उसमें पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गोड्‌डा, पाकुड़, साहिबगंज शामिल है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड से मानसून की विदाई 15 अक्टूबर से हो जाएगी। इससे पहले राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की हलचल शुरू हो गई है।

दुर्गा पूजा के बाद पड़ने लगेगी हल्की ठंड मौसम विभाग के मुताबिक दुर्गापूजा के बाद राज्य में गुलाबी ठंड पड़ने लगेगी। राज्य के मौसम की बात करें तो बीते 24 घंटे में सबसे अधिक आठ मिमी बारिश लातेहार में हुई। वहीं, शाम में बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, जामताड़ा, लातेहार, दुमका में वज्रपात के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

कैसा रहेगा रांची का मौसम राजधानी रांची में 4 और 5 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 रह सकता है। 5 अक्टूबर को रांची में गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद राज्य के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगेगी।

6 अक्टूबर को रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और 7 अक्टूबर को 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान दोनों दिन 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular