Saturday, June 21, 2025
Saturday, June 21, 2025
Homeदेश6 राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना, 2 में लू चलेगी: 3...

6 राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना, 2 में लू चलेगी: 3 अप्रैल तक MP में तेज हवा-बारिश की आशंका; छत्तीसगढ़ में पारा 40 डिग्री पार


21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन वेस्ट बंगाल और गुजरात के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को देश के कई हिस्सों में अलग-अलग मौसम की स्थिति होने को लेकर अनुमान जताया है।

वेस्ट बंगाल और गुजरात के बड़े हिस्से में लू चलने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र, गोवा, केरल समेत 6 राज्यों में तेज बारिश की आशंका है। इनमें नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्य भी शामिल है।

इधर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही 20-30 किमी प्रति घनते घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इससे सुबह-शाम के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहीं ओडिशा और वेस्ट बंगाल के कई इलाकों में गर्म हवाएं चली।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

31 मार्च से 3 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आंधी के साथ हल्की बारिश की अनुमान है। इधर गुजरात और बिहार में गर्म हवाओं की वजह से 2-3 डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ सकता है।

वहीं वेस्ट बंगाल और गुजरात के कच्छ-सौराष्ट्र वाले हिस्सें में अगले दो दिन भी लू चलने का अनुमान है। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल में 30 मार्च से 3 अप्रैल के बीच गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।

***********************

मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

हिमाचल में लैंडस्लाइड से कारें दबीं, 6 मरे, हरियाणा की युवती घायल, पंजाब के टूरिस्ट की मौत

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास रविवार शाम करीब 4 बजे पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। ये लैंडस्लाइड तेज तूफान के कारण भारी भरकम पेड़ के गिरने से हुआ। पेड़ सड़क पर पहले से ही खड़ी करीब 5-6 गाड़ियों के ऊपर गिरा। जिससे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, इनमें 3 टूरिस्ट भी थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular