Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeबिहार8 महीने की गर्भवती महिला के साथ गैंग रेप: बेतिया में इलाज...

8 महीने की गर्भवती महिला के साथ गैंग रेप: बेतिया में इलाज के बहाने नरकटियागंज ले जाकर वारदात को दिया अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार – Bettiah (West Champaran) News



बेतिया में 26 वर्षीय गर्भवती महिला के साथ सामूहिक रेप का मामला सामने आया है। बलथर थाना क्षेत्र की इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि वह 8 महीने की गर्भवती है। उसका पति कश्मीर में काम करता है।

.

आरोपियों ने 15 जून को इलाज के बहाने उसे नरकटियागंज ले जाकर सामूहिक रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर 17 जून को एफआईआर दर्ज की गई।

तीसरे आरोपी की तलाश जारी

अपर थानाध्यक्ष अर्चना सिन्हा ने बताया कि शेख टोला निवासी नसीर मियां (40) और नसरूल्लाह मियां (35) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी मुरली गांव के गुड्डू मीर (25) की तलाश जारी है।पीड़िता जब थाने पहुंची, तब उसकी तबीयत खराब थी। उसे इलाज के लिए बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular