Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeराज्य-शहर8 मार्च को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत: आगर मालवा में प्रचार...

8 मार्च को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत: आगर मालवा में प्रचार रथ रवाना, विभिन्न प्रकरणों का होगा निपटारा – Agar Malwa News



आगर मालवा में 8 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला मुख्यालय के साथ नलखेड़ा और सुसनेर तहसील न्यायालय परिसर में यह आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर ने लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष अभियान शुरू क

.

मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी आगर के सहयोग से तैयार किए गए प्रचार रथ को 5 मार्च को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवीन्द्र सिंह कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहरी क्षेत्रों और दूरदराज के गांवों में जाकर लोगों को विवादों के समझौते के बारे में जागरूक करेगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत में कई तरह के मामलों का निपटारा किया जाएगा। इनमें दीवानी प्रकरण, शमनीय आपराधिक मामले, राजस्व विवाद, पारिवारिक विवाद और मोटर दुर्घटना के क्लेम शामिल हैं। साथ ही बैंक, विद्युत विभाग, बीएसएनएल और नगर पालिका से जुड़े लंबित मामलों का भी निपटारा होगा।

इस अवसर पर अपर जिला न्यायाधीश मधुसूदन जंघेल, अमर कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश वरुण कुमार शर्मा और प्रियंका चौहान, जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी सहित विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी, न्यायालयीन कर्मचारी और अधिवक्तागण मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular