रायसेन में चैत्र नवरात्रि की नवमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही भक्तों ने विधि-विधान से मां भगवती की पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार के बीच घंटे और शंख की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया।
.
भक्तों ने माता को जल चढ़ाया और खीर-पुरी का भोग लगाया। कन्या पूजन का विशेष आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शरीर पर 9 दिन धारण किए जवारे
खंडेरा मंदिर परिसर में ग्राम परासी अहमदपुर के चंदन सिंह यादव की कठिन साधना देखी गई। पिछले 6 वर्षों से वे चैत्र नवरात्र में कठिन तप करते हैं। इस बार भी उन्होंने 9 दिनों तक बिना जल और भोजन के शरीर पर जवारे धारण कर मां की आराधना की। प्रतिदिन केवल एक लौंग का सेवन कर कठिन तपस्या संपन्न की।

केंद्रीय मंत्री शिवराज करेंगे खंडेरा मंदिर में पूजा अर्चना
रविवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रायसेन में दौरा है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान प्रसिद्ध खंडेरा माता मंदिर में पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। खंडेरा की मां छोले वाली, कंकाली धाम और मां हिंगलाज मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

श्रद्धालु फूल, माला, अगरबत्ती, कपूर और नारियल लेकर दर्शन के लिए पहुंचे। मिश्र तालाब स्थित देवी मंदिर, खेड़ापति माता मंदिर और जिला न्यायालय परिसर के माता मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई।
