धनबाद: विश्वकर्मा भवन, पुलिस लाइन धनबाद में रविवार को अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मज़दूर महासंघ (भारतीय मजदूर संघ – औद्योगिक इकाई), पूर्वी क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा को सम्मानित किया गया।
झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) पर उन्हें विधानसभा द्वारा उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मान प्राप्त हुआ था। इसी उपलक्ष्य में बीएमएस के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर विशेष सम्मान प्रदान किया।
समारोह में मौजूद प्रमुख पदाधिकारियों में शामिल थे—क्षेत्रीय संगठन महामंत्री धर्मदास शुक्ला,अखिल भारतीय खदान संघ मंत्री के.के. सिंह,झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधव जी,उमेश सिंह,महामंत्री डीसीकेस धर्मजीत चौधरी,जिला मंत्री बृजलाल पासवान,सुशील सिंहसहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य।
सम्मान प्राप्त करने के बाद विधायक राज सिन्हा ने बीएमएस परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता आगे भी निरंतर जारी रहेगी।धनबाद में आयोजित यह सम्मान समारोह श्रमिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के बीच मजबूत सहयोग का संदेश देता है।

















