Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeपंजाबखन्ना में दो मौसेरे भाइयों के बीच खूनी झड़प: एक की...

खन्ना में दो मौसेरे भाइयों के बीच खूनी झड़प: एक की मौत, दूसरा गंभीर; तलवारों से हमला; पारिवारिक क्लेश के चलते मर्डर – Khanna News



मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।

खन्ना के श्री माछीवाड़ा साहिब स्थित झाड़ साहिब के नजदीक दो ट्रक ड्राइवरों के बीच खूनी झड़प हुई। दोनों मौसेरे भाई थे। इस झड़प में एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

.

मृतक की पहचान रछपाल सिंह (40) निवासी गुमानपुर हलका मजीठा, अमृतसर के तौर पर हुई। आरोपी चमकौर सिंह निवासी अमृतसर देहाती का इलाज समराला सिविल अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी होते ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

रास्ते में एक दूसरे के आमने सामने हुए

डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि रछपाल सिंह और चमकौर सिंह दोनों मौसेरे भाई हैं। इनका पारिवारिक क्लेश काफी समय से चल रहा है। मंगलवार की रात को रछपाल सिंह लुधियाना से बद्दी ट्रक लेकर जा रहा था। वहीं चमकौर सिंह लुधियाना की तरफ ट्रक लेकर आ रहा था।

झाड़ साहिब में दोनों आमने सामने हो गए। पहले से पारिवारिक क्लेश चलने के कारण दोनों में झगड़ा हो गया। इन्होंने एक दूसरे पर तलवार व दाह से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रछपाल सिंह की मौत हो गई।

112 पर पुलिस को मिली सूचना

डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस को रात 12 बजकर 50 मिनट पर 112 नंबर पर सूचना मिली थी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। रछपाल सिंह की मौत हो चुकी थी। जबकि, चमकौर सिंह घायल अवस्था में था।

उसे हिरासत में लेकर समराला सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं, एसएसपी अश्विनी गोत्याल भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे थे। इस मर्डर की वजह पारिवारिक क्लेश है। इसमें आरोपी चमकौर सिंह पुलिस हिरासत में है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular