मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा संविधान दिवस क्विज़ प्रतियोगिता सम्पन्न

editor
1 Min Read

धनबाद/झरिया। संविधान दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की ओर से मनीष कोचिंग सेंटर, मानबाद में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय संविधान से जुड़े प्रश्नों में अपना ज्ञान प्रदर्शित किया।

प्रतियोगिता का संचालन संयोजक गौतम अग्रवाल ने किया। निर्धारित समय पर प्रतिभागियों की उपस्थिति के साथ क्विज़ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के दौरान संविधान के इतिहास, विशेषताओं और महत्व से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनका प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया।घोषित परिणाम के अनुसार—प्रथम स्थान – देवांश केजरीवालद्वितीय स्थान – अतुल्य राजकतृतीय स्थान – सौरव चोकानी

शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि विजेताओं को आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में संविधान और राष्ट्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। गोले में खड़े होकर प्रतिभागियों और सदस्यों ने “जय हिंद” और “युवा शक्ति – राष्ट्र शक्ति” के नारों के साथ ऊर्जा से भरा वातावरण तैयार कर दिया।मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा लगातार ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी में ज्ञान, जागरूकता और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है।

Leave a Comment