झारखंड में समय से पहले दस्तक देती सर्दी, नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठिठुरन

editor
1 Min Read

रांची: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए नवंबर में ही दिसंबर जैसी कड़ाके की ठंड का अहसास करा दिया है। हिमालय की ओर से बह रही तेज शीतल हवाओं ने रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी सहित कई जिलों को कंपकंपी में ला दिया है।

पिछले 24 घंटों में खूंटी का न्यूनतम तापमान गिरकर 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो आमतौर पर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में दर्ज किया जाता है। राजधानी रांची में भी पारा 9 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोहरदगा में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तेज हवा के कारण ठंड का प्रभाव और अधिक बढ़ गया है। लोग सुबह-शाम घरों से बाहर निकलते समय दो-दो स्वेटर व गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। ठंड बढ़ने से बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग भी अचानक बढ़ गई है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह ठंडी हवा का असर जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Leave a Comment