मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव ने की शिष्टाचार भेंट, राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ समारोह का दिया निमंत्रण

editor
1 Min Read

रांची, कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने गुरुवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि 28 नवंबर 2025 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि यह समारोह राज्य के विकास और जनता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Leave a Comment