धनबाद : राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड ने संगठन विस्तार के तहत तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में धनबाद के अनिल कुमार यादव को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नव-मनोनित प्रदेश सचिव अनिल कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने उन पर भरोसा जताते हुए यह दायित्व सौंपा है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूती देने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
प्रदेश सचिव बनाए जाने के निर्णय का धनबाद आरजेडी नेताओं ने स्वागत किया है। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार यादव, नगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव सुखदेव विद्रोही एवं तारापदो दिवाकर, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो सहित कई नेता शामिल रहे।
नेताओं ने विश्वास जताया कि अनिल कुमार यादव की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आरजेडी पिछड़ा प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा।















