हेमंत सरकार के एक साल पूरे, कांग्रेस नेता पप्पु कुमार तिवारी ने दी बधाई — “विकास और जनकल्याण का बना नया मॉडल”

editor
2 Min Read

धनबाद, 28 नवंबर 2025 — झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर धनबाद जिला कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पु कुमार तिवारी ने सरकार को बधाई देते हुए इसे “बेमिसाल उपलब्धियों वाला वर्ष” बताया।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य को सर्वांगीण विकास की राह पर ले जाने का संकल्प लिया है और इतनी कम अवधि में अनेक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर एक मिसाल पेश की है।तिवारी ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि—“भाजपा शासनकाल में राज्य की आर्थिक स्थिति अस्त-व्यस्त कर दी गई थी, लेकिन हेमंत सरकार ने जनता के भरोसे को ताकत बनाकर फिर से विकास को गति दी है।”

प्रमुख योजनाओं का जिक्रपप्पु तिवारी ने कहा कि सरकार ने ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रखते हुए कई ऐतिहासिक पहल की हैं। विशेष रूप सेआपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वारबिरसा मुंडा हरित ग्राम योजनापोटो हो खेल विकास योजनाफूलो-झानो आशीर्वाद योजनामुख्यमंत्री पशुधन विकास योजनाहरा राशन कार्ड योजनासोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजनाश्रमिक कार्ड, छात्रवृत्ति व पेंशन योजनाएँअबुआ आवास योजनामईया सम्मान योजनाजैसी दर्जनों योजनाओं के माध्यम से लाखों लाभुकों को सीधा फायदा मिल रहा है।

जनता के करीब पहुंचने का अभियानउन्होंने कहा कि राज्य सरकार का “आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम ऐतिहासिक साबित हो रहा है, जिससे प्रखंड, नगर पंचायत और वार्ड स्तर तक जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

सरकार की तारीफपप्पु कुमार तिवारी ने कहा—“महागठबंधन सरकार ने जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेयजल, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।”अंत में उन्होंने हेमंत सोरेन और उनकी पूरी टीम को “जनहित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों” के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment