धनबाद में योजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक गुणवत्ता पर सख्त निर्देश, कार्य शुरू होने से पहले भौतिक स्थिति का आकलन अनिवार्य

editor
2 Min Read

धनबाद, 29 नवंबर 2025समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में विभिन्न एजेंसियों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, लघु सिंचाई विभाग, भवन निर्माण निगम सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान एजेंसियों ने पूर्ण, अपूर्ण और प्रगति पर चल रही योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों (CHC, PHC, HSC), सड़कों, नालों, पुलों, तालाबों, बीआरसी भवनों तथा मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की विस्तृत जानकारी शामिल रही।

उपायुक्त के निर्देश —उपायुक्त आदित्य रंजन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि—सभी योजनाओं के एस्टीमेट, टेंडर और कार्यादेश की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए।कार्य प्रारंभ करने से पूर्व भौतिक स्थिति का आकलन अनिवार्य होगा।इसके लिए जिला स्तर पर विशेष टीम बनाकर “यूटिलिटी रिपोर्ट” तैयार की जाएगी।जन उपयोगिता को प्राथमिकता देते हुए उन्हीं योजनाओं का चयन किया जाए, जिनसे बड़ी संख्या में जनता लाभान्वित हो।गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी, अभियंता एवं ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों की अनुशंसाओं की भी हुई समीक्षा उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजी गई योजना अनुशंसाओं पर भी चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी राजीव रंजन, डीएमएफटी टीम, सीएसआर टीम सहित सभी विभागों के कार्यपालक अभियंता, एई और जेई उपस्थित रहे।उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता सभी योजनाओं को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा करना है, ताकि विकास की गति में तेजी लाई जा सके।

Leave a Comment